लोक अदालत पर एक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
RJ NEWS
रोहित कुमार, मथुरा। जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्षनी में जिला कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।
बंदियों द्वारा बनाए गए हथकरघा की सूती साड़ियाँ, तौलिए, अंगोछे, रुई की बत्तियाँ, भगवान की पोशाक व सुंदर मुकुट जैसे धार्मिक वस्तु प्रमुख थी। यह बंदियों के जेल में रहकर सुधारात्मक एवं रचनात्मक प्रयासों का प्रमाण है। प्रदर्शनी का अवलोकन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने किया। उन्होंने बंदियों की मेहनत व कौशल की सराहना की। न्यायिक अधिकारियों ने न केवल प्रदर्शनी में रखे सामान को देखा, बल्कि कुछ सामग्री क्रय भी की।
जिला जज ने इस प्रकार के सुधारात्मक कार्यों को अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल बंदियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है बल्कि समाज के समक्ष उनके सकारात्मक पक्ष को भी उजागर किया जा रहा है।